Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलसुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा और बारामूला में तीन आतंकवादियों को...

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा और बारामूला में तीन आतंकवादियों को किया ढ़ेर

Encounter in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद गुट का था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके के तुलिबल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

सब इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल था मारा गया एक आतंकवादी
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुज्जान इलाके में हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान मजीद नजीर के तौर पर हुई है, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उप निरीक्षक फारूक अहमद मीर की हत्या हुई थी जिसमें नजीर शामिल था.

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें- Bihar News: मोस्ट वांटेड नक्सली संदीप यादव की रहस्मय स्थिति में मौत, 84 लाख का था इनाम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments