Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सPresidential Election: द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को आएंगी पटना, सांसदों व विधायकों...

Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को आएंगी पटना, सांसदों व विधायकों से मांगेंगी समर्थन

पटना: राष्ट्रपदि पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को चुनाव प्रचार के लिए बिहार का दौरा करने वाली हैं. वे राजधानी पटना में आएंगी. मुर्मू विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों और सांसदों से मिलेंगी और उनका समर्थन मांगेंगी. जहां जदयू और हम पहले ही उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं, वहीं राजद, वाम दल और कांग्रेस उनके विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के एनडीए नेता कर सकते हैं संयुक्त बैठक
बिहार में मुर्मू लिए अधिकतम वोट हासिल करने की रणनीति बनाने के लिए बिहार के एनडीए नेता संयुक्त बैठक कर सकते हैं. संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल हैं. बिहार के राज्यसभा और लोकसभा सदस्यों और विधायकों का कुल मत मूल्य 81,239 है, जिसमें विधायकों के पास 42,039 और दोनों सदनों के सांसदों के 39,200 मत हैं.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार में भाजपा का वोट मूल्य सबसे अधिक
बता दें कि बिहार के एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है, जबकि लोकसभा या राज्यसभा के सदस्यों के वोट का मूल्य 700 है. 23 लोकसभा सदस्यों और 77 विधायकों के साथ भाजपा का वोट मूल्य सबसे अधिक 28,721 है. 47 विधायकों और 16 लोकसभा सांसदों के साथ जदयू का वोट मूल्य 22,485 है. 80 विधायकों के साथ राजद का वोट मूल्य 17,340 है और कांग्रेस के पास 19 विधायकों के साथ 4687 वोट मूल्य है. वाम दलों के पास 16 विधायकों के साथ 2,768 और एक विधायक के साथ एआईएमआईएम का वोट मूल्य 173 है. गौरतलब है कि मुर्मू ने शुक्रवार को हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, सीएम नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments