Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमDouble Murder in Bihar: उपमुखिया की गोली मार कर हत्या, भीड़ ने...

Double Murder in Bihar: उपमुखिया की गोली मार कर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) के पारू प्रखंड में एक उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके बाद आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. उपमुखिया के हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दोनो मित्र बताए जाते हैं और रविवार की रात दुर्गा पूजा मेला घूमने साथ ही आए थे.

दुर्गा पूजा मेला घूमने आए थे दोनों मित्र
अधिकारी ने बताया कि रामपुर केशवा मलाही पंचायत के उपमुखिया पंकज सहनी (32) रात गौरव कुमार उर्फ भुटकुन को लेकर दुर्गा पूजा मेला घूमने आए थे. दोनो बसंतपुर गांव के ही रहने वाले थे. आरोप है कि मेला घूमने के बाद बसंतपुर चौक के पास उपमुखिया सहनी ने अपने मित्र गौरव को बाइक से उतार दिया. इसके बाद गौरव ने उपमुखिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

गोली की आवाज सुनकर जमा हो गई भीड़
गोली की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने गौरव को भी पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव है. पारु थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि उपमुखिया के हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: बिहार में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ, पुलिस ने जारी किए आंकड़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments