Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरCSBC Admit Card 2022: मद्य निषेध सिपाही लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड...

CSBC Admit Card 2022: मद्य निषेध सिपाही लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड csbc.bih.nic.in पर जारी

Bihar Prohibition Constable Admit Card 2022: सेन्ट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने विज्ञापन संख्या- 01/2022 के अंतर्गत बिहार प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल, यानी मद्य निषेध सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है, वे csbc.bih.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा. परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी.

इन स्टेप से डाउनलोड करें Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर विजिट करें. इसके बाद, Prohibition Dept. टैब पर क्लिक करें. अब एक नया पेज खुलेगा. यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए हार्ड कॉपी निकाल कर रखें.

10 अक्टूबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
बता दें कि उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी. उम्मीदवार को सुनिश्चित होना होगा कि डाउनलोड किया गया ई-एडमिट कार्ड उसके अनुरूप है. वहीं, परीक्षा के बाद भी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखना होगा, क्योंकि आगे के चरणों के लिए बोर्ड द्वारा इसकी मांग की जा सकती है.

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
गौरतलब है कि CSBC Prohibition Constable भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त 2022 से शुरू की गई थी. आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2022 थी. इस भर्ती के माध्यम से कुल 76 पदों को भरा जाना है. अभ्यर्थियों के चयन के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेना होगा. वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) की जांच कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- SSC Jobs: सीजीएल परीक्षा से होंगी 20 हजार पदों पर भर्तियां, आवेदन 8 अक्टूबर तक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments