Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशGyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज आ सकता है फैसला, वाराणसी में...

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज आ सकता है फैसला, वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में दायर याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं इस पर वाराणसी की अदालत आज यानी सोमवार को अपना फैसला सुना सकती है. जिला न्यायाधीश एके विश्वेश ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इस मामले में पिछले महीने आदेश 12 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. पांच महिलाओं ने कथित तौर पर ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर स्थित हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों की प्रतिदिन पूजा अर्चना करने की मंजूरी संबंधी याचिका अदालत में दाखिल की थी.

वाराणसी कमिश्नरेट में धारा 144 लागू
निचली अदालत के आदेश पर मई में ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराया गया था. वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने रविवार को बताया था कि ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में जिला अदालत द्वारा सोमवार को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर एहतियाती कदम के तहत वाराणसी कमिश्नरेट में धारा 144 लागू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है.

पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती
सभी पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के धर्म गुरुओं के साथ संवाद करने का निर्देश दिया गया है. गणेश ने बताया था कि पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित कर सभी सेक्टर में आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की गई है. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त का निर्देश दिया गया है.

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: भोपाल में होगी Divorce Party, ‘विवाह विच्छेद समारोह’ कर तलाकशुदा पुरुष मनाएंगे जश्न

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments