Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारएग्जिट पोल पर बोले चिराग पासवान, 'झारखंड और महाराष्ट्र में बना रहे...

एग्जिट पोल पर बोले चिराग पासवान, ‘झारखंड और महाराष्ट्र में बना रहे हैं सरकार’

पटना: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी. चिराग पासवान ने कहा है कि एग्जिट पोल हमें चाहे आगे दिखाए या फिर पीछे, मेरा विश्वास हमेशा मेहनत पर रहा है. लोकसभा चुनाव के वक्त भी हम लोगों ने यही कहा था और जब भी चुनाव होते हैं, हम यही कहते हैं. झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए गए. वहां मैंने लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो प्यार देखा, वह हमारे विश्वास को बढ़ाता है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है. यहां एनडीए की सरकार बनेगी. महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार बनेगी.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि दोनों राज्यों में एनडीए हार रही है. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उस हिसाब से तो हम लोकसभा का चुनाव भी हार रहे थे. वह बड़े नेता हैं और अनुभवी भी हैं. उनके बयानों पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं. चुनाव परिणाम घोषित होने में कुछ ही समय रह गया है. 23 नवंबर को सभी को पता चल जाएगा.

Advertisement

कर्नाटक पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर किसी ने किसी के साथ अन्याय किया है तो भारत का कानून इतना सशक्त है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. इस विषय को गंभीरता से लेकर सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी के साथ अन्याय न हो.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश लिखा झोला वितरित किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments