Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनCBSE 10th Result 2022: 12वीं से बेहतर रहा 10वीं का परिणाम, 94.40...

CBSE 10th Result 2022: 12वीं से बेहतर रहा 10वीं का परिणाम, 94.40 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

CBSE 10th Result 2022 Out: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा 12वीं कक्षा के लिए टर्म-2 परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद 10वीं के परिणाम की घोषणा भी कर दी गई है. सीबीएसई के रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर जाकर कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.gov.in पर भी परिणाम उपलब्ध कराया गया है. बता दें कि 10वीं कक्षा में कुल 94.40 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित हुए हैं, जबकि 92.71 फीसदी परीक्षार्थियों ने 12वीं में सफलता हासिल की है.

लड़कियों ने मारी बाजी
12वीं की ही तरह सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार की कक्षा 10 की परीक्षा में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 94.21 है, वहीं 93.8 फीसदी लड़के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं.

इन स्टेप से चेक करें CBSE 10th Result
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट cbseresults.nic.in पर जाएं. इसके बाद, आपको क्लास 10 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. अब आपको एक नए टैब पर लाया जाएगा. यहां स्टूडेंट अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और एडमिट कार्ड नंबर दर्ज कर सबमिट करें. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकाल कर रखें.

नहीं जारी की गई मेरिट लिस्ट
बता दें कि इस बार सीबीएसई द्वारा कोई मेरिट सूची (Merit list) जारी नहीं की गई है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. हालांकि, बेहतर स्कोर प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा.

26 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू की गई थी. प्रत्येक दिन परीक्षा एक शिफ्ट में संचालित की गई थी. कक्षा 10 की परीक्षा 24 मई तक ली गई. स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2022: 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, कुल 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments