Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBSSC: स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 1 जुलाई...

BSSC: स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 1 जुलाई तक जमा कर सकेंगे फीस

BSSC Stenographer Recruitment 2023: पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर/ इंस्ट्रक्टर-स्टेनोग्राफर (Stenographer/Instructor-Stenographer) के पदों पर भर्ती के लिए मई माह में आवेदन आमंत्रित किया था. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 15 मई से जारी है. पूर्व में आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जून थी, जिसे बाद में विस्तारित किया गया था. आज, यानी 30 जून को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम मौका है. क्योंकि आज रात 12 बजे रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. हालांकि, उम्मीदवार 1 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं. ऐसे में, इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, bssc.bihar.gov.in पर जाकर फटाफट अप्लाई कर दें. इस भर्ती के माध्यम से कुल 232 पदों को भरा जाना है.

ये है योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास की है. तकनीकी योग्यता की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के आधार पर की जाएगी.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) आयोजित की जाएगी. परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

इन स्टेप से करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर जाएं. इसके बाद, होमपेज पर नोटिस सेक्शन में उपलब्ध संबंधित भर्ती के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया टैब खुलेगा. यहां संबंधित विज्ञापन के सामने दिए गए एप्लीकेशन लिंक का उपयोग कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विज्ञापन में दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार के लिए गले का फांस बनी नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली, नए संशोधन ने आग में डाला घी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments