Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBSSC: तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, उम्मीदवार...

BSSC: तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, उम्मीदवार करें चेक

BSSC 3rd Graduate Level Exam 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उनके लिए जरूरी खबर है. आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 व 27 नवंबर 2022 को किया जाएगा. वहीं, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम वर्ष 2023 में 20 से 30 जनवरी तक घोषित किए जाने की संभावना है.

मुख्य परीक्षा की तिथियों पर ये है अपडेट
मुख्य परीक्षा (Main exam) के लिए फरवरी 2023 में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. जबकि मार्च 2023 में मुख्य परीक्षा आयोजित होने की संभावना है. इसके नतीजे अप्रैल 2023 में घोषित किए जाएंगे. जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं.

22 से 29 जुलाई तक आवेदन सुधार का दिया गया था मौका
इससे पहले आयोग ने 22 से 29 जुलाई तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया था. वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन (Online Application) भरने में कोई त्रुटि या भूल की थी, उन्हें इसमें सुधार करने का एक अवसर दिया गया. उम्मीदवारों से आवेदन का विहित प्रपत्र, सुधार के साक्ष्य के रूप में संलग्न प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी और ऑनलाइन फॉर्म की फोटो कॉपी को स्कैन करके आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया.

14 अप्रैल से 1 जून तक लिए गए थे आवेदन
गौरतलब है कि BSSC 3rd Graduate Level Exam 2022 के तहत प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख 14 अप्रैल से 30 मई 2022 तक निर्धारित थी. वहीं, 1 जून 2022 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर कर फाइनल सबमिट करने का समय दिया गया था.

ये भी पढ़ें- CUET UG के रिजल्ट डेट पर ये है ऑफिशियल अपडेट, UGC के चेयरमैन ने बताई तारीख

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments