Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनBihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 82.91% परीक्षार्थी...

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 82.91% परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Bihar Board 10th Result 2024: पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी), यानी बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2024 में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब समाप्त हो चुका है. बोर्ड ने मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. बीएसईबी 10वीं कक्षा के परिणाम आज, रविवार को घोषित किए गए. परिणाम की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की. इस बार मैट्रिक एग्जाम में कुल 82.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है. वहीं, इस साल पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 10वीं परीक्षा में टॉप किया है.

इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध है रिजल्ट
मैट्रिक परीक्षा में शामिल 16 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब उनकी प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर जाकर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इन स्टेप से चेक करें मैट्रिक रिजल्ट
मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध कराए गए मैट्रिक एग्जाम के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा. यहां स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, रोल कोड आदि डिटेल्स का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

15 फरवरी से 23 फरवरी तक ली गई थी परीक्षा
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी. मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से भी अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. अब इन परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो चुका है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Scrutiny 2024: रिजल्ट से हैं असंतुष्ट? स्क्रूटनी के लिए 4 अप्रैल तक आवेदन का मौका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments