Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSSC: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, इस लिंक...

BPSSC: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, इस लिंक से करें चेक

BPSSC SI Mains Result 2024: पटना: बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या-02/2023 के तहत गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट, bpssc.bih.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2024 को किया गया था. परीक्षा दो शिफ्ट में ली गई थी.

पीईटी के संबंध में अलग से दी जाएगी सूचना
जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में हिस्सा लेना होगा. पीईटी के संबंध में अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी और इसके लिए अलग से अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड निर्गत किया जाएगा. नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए.

ऐसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट
बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी उनके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौर से गुजरना होगा. फाइनल मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1275 पदों को भरा जाना है.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें मुख्य परीक्षा का परिणाम

यह भी पढ़ें- CTET July 2024 Preparation Tips: सीटीईटी परीक्षा में 4 माह शेष, इन टिप्स से करें तैयारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments