Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Integrated 70th CCE: बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू,...

BPSC Integrated 70th CCE: बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1957 वैकेंसी

BPSC Integrated 70th CCE: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1957 रिक्तियां भरी जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2024 से शुरू हो चुका है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 है. नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों की श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है.

ये है योग्यता मानदंड
इस परीक्षा के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सेवावार, 20 वर्ष, 21 वर्ष, 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार की जाएगी.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. फाइनल मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

Advertisement

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, दिए गए लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भर कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लेंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- SBI SO Recruitment 2024: डिप्टी मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की 1511 वैकेंसी, 4 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments