Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Integrated 69th CCE: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देना होगा विलंब...

BPSC Integrated 69th CCE: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देना होगा विलंब शुल्क

BPSC Integrated 69th CCE: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 27 जून को नोटिफिकेशन जारी किया था. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की गई थी. पूर्व में आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त थी. जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है, वे विलंब शुल्क के साथ 7 अगस्त से 9 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. इसके लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 442 पद भरे जाने हैं. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है.

यहां चेक करें योग्यता मानदंड
इस परीक्षा के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं. वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सेवावार, 20 वर्ष, 21 वर्ष, 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. फाइनल मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी के लिए bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

इन स्टेप से करें अप्लाई
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, Integrated 69th CCE के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई जानकारी भर कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद, अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Launch: एलवीएम3 ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान, चांद पर तिरंगा लहराने निकला चंद्रयान-3

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments