Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Drug Inspector Exam 2023: बीपीएससी ने जारी किया ड्रग इंस्पेक्टर लिखित...

BPSC Drug Inspector Exam 2023: बीपीएससी ने जारी किया ड्रग इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा का कार्यक्रम

BPSC Drug Inspector Exam 2023: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या- 09/2022 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उनके लिए काम की खबर है. आयोग ने इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व जारी किए जाएंगे. ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर नोटिस चेक कर सकते हैं.

7 जुलाई से होगी लिखित परीक्षा
ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक किया जाएगा. परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 पदों को भरा जाना है.

25 नवंबर से 16 दिसंबर तक लिए गए थे आवेदन
बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर 2022 से शुरू की गई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2022 थी. वैसे उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए थे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फार्मेसी/फार्मास्यूटिकल विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, या क्लीनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता सहित मेडिसिन (चिकित्सा विज्ञान) की डिग्री हासिल कर चुके हैं.

ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. वहीं, अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप आयोग के स्तर से किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Utility News: गुम हो गई है मार्कशीट तो न हों परेशान, घर बैठे मंगवा सकते हैं डुप्लीकेट कॉपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments