Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की...

BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

BPSC BHO Recruitment 2024: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग के अंतर्गत ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (प्रखंड उद्यान पदाधिकारी) के पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों को भरा जाना है. इसके लिए, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से जारी है. पूर्व में, आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 थी, जिसे अब विस्तारित कर दिया गया है. अब उम्मीदवार 24 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

यहां करें ऑनलाइन अप्लाई
आवेदन करने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, ऑफिशियल एप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. केटेगरी के अनुसार रिक्तियों का विवरण देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जाकर संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये है योग्यता मानदंड
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय / संस्थान से उद्यान विज्ञान या कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की हो. वहीं, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2023 के अनुसार की जाएगी.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी. डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बिहार को दी ट्रिपल सौगात, IIT पटना, IIM बोधगया, IIIT भागलपुर के भवनों का किया उद्घाटन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments