Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC Result: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 21581 उम्मीदवार...

BPSC Result: बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 21581 उम्मीदवार सफल

BPSC 70th Prelims Result Out: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 23 जनवरी 2025 को 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित किया है. इस परीक्षा में कुल 21581 उम्मीदवार सफल हुए हैं. परीक्षा परिणाम आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

13 दिसंबर व 4 जनवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा
बता दें कि 13 दिसंबर को 911 केंद्रों और 4 जनवरी को 22 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3 लाख 28 हजार 990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2035 पदों के लिए 4 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

Advertisement

वेबसाइट पर देख सकते हैं कट-ऑफ अंक
70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ, आयोग ने कट-ऑफ अंक भी जारी किया है. प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेना होगा. मुख्य परीक्षा की तिथियों और अन्य संबंधित सूचनाओं के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Fact Check: पांच हजार रुपए के नोट जारी होने का दावा करता सोशल मीडिया पर पोस्ट फर्जी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments