Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBPSC 68th Prelims Application: 20 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख, नहीं...

BPSC 68th Prelims Application: 20 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख, नहीं करें विलंब

BPSC 68th Prelims Application: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से जारी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2022 है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 281 पदों को भरा जाना है.

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अब जरा भी देरी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आवेदन समाप्त होने में अब मात्र दो दिन और शेष हैं. बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स उपलब्ध कराया गया है.

जानें कौन कर सकता है आवेदन
68वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सेवावार, 20 वर्ष, 21 वर्ष, 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के मुताबिक होगी.

ये है चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं. इसके बाद, 68th CCE के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा. अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें. इसके बाद, अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Sports News: बिहार में इस गांव के हर घर में है फुटबॉलर, मैदान में पहुंच घंटों बहाते हैं पसीना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments