Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलबीजेपी नेता का दावा, भारत में ब्याही गईं 5 लाख से अधिक...

बीजेपी नेता का दावा, भारत में ब्याही गईं 5 लाख से अधिक पाकिस्तानी लड़कियां

Nishikant Dubey on Pakistan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने उन पाकिस्तानी लड़कियों के बारे में बात की है, जिनका विवाह भारत में हुआ है. उनके मुताबिक, पांच लाख से अधिक पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी करके रह रही हैं. निशिकांत दुबे ने कहा कि इन लड़कियों को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है. उन्होंने इन्हें आंतरिक दुश्मन बताया और इनसे निपटने की बात कही.

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग पांच लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी करके रह रही हैं, आज तक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है. अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे है?

निशिकांत दुबे के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है. दरअसल निशिकांत दुबे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और कई कड़े कदम उठाए हैं.

Advertisement

सरकार ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है, जो दोनों देशों के बीच जल संसाधनों के बंटवारे का महत्वपूर्ण समझौता था. इसके अलावा, भारत ने शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया था. इसके बाद से ही भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी सुनिश्चित की गई और देश के अलग-अलग राज्यों से उनका पता लगाकर पाकिस्तान रवाना किया गया.

Advertisement

निशिकांत दुबे पहलगाम आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर इन दिनों हमलावर हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने कश्मीर का हमारा जो हिस्सा लिया है, उसे तो हम वापस लेंगे ही, इसके अलावा पाकिस्तान को खंडित कर बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब नामक अलग-अलग देश बनेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कर दिखाएंगे. यह बात मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं. अगर पाकिस्तान इस वर्ष के बाद कई खंडों में नहीं बंटा तो आप यह कहने को स्वतंत्र होंगे कि भारतीय जनता पार्टी वाले लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले की मार: होटल खाली, पर्यटन उद्योग पर संकट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments