Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar Truck Accident: PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा, PMO ने...

Bihar Truck Accident: PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा, PMO ने ट्वीट कर दी जानकारी

Bihar Truck Accident: बिहार के वैशाली जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस भीषण सड़क हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है, वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात बिहार के वैशाली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के वैशाली में हुई दुर्घटना दुखद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायल जल्द स्वस्थ हों.

वहीं, इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के वैशाली जिले में हुए सड़क हादसे के दुखद समाचार से आहत हूं. दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

गौरतलब है कि बिहार के वैशाली जिले में रविवार की रात महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- BJP का केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन, ‘जिसने दिया मौका उसको मिला धोखा’ थीम से वीडियो अटैक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments