Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सतेज प्रताप यादव को जान का खतरा, कहा- 5 लोगों की है...

तेज प्रताप यादव को जान का खतरा, कहा- 5 लोगों की है साजिश, सरकार से मांगी सुरक्षा

Tej Pratap Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने पहली बार मीडिया से खुलकर बातचीत की है. एक सनसनीखेज दावा करते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने इस संबंध में बिहार सरकार से विशेष सुरक्षा की मांग की है और आरोप लगाया कि यह साजिश 5 लोगों द्वारा मिलकर रची गई है, जिनके नाम उन्होंने सार्वजनिक रूप से नहीं बताए हैं.

मुझे मारने की हो रही साजिश- तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुछ ताकतवर लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैंने सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं. मुझे यह अंदेशा है कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है. इस साजिश में 5 लोग शामिल हैं, जिनके नाम मैं जांच एजेंसियों को दूंगा.” तेज प्रताप ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए.

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
तेज प्रताप यादव पूर्व में भी विवादों और सुरक्षा को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. इस बार उनका बयान बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक उन्होंने जिन 5 लोगों पर संदेह जताया है, उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. यह भी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने पटना पुलिस या गृह विभाग को कोई लिखित शिकायत दी है या नहीं.

Advertisement

सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार
तेज प्रताप की ओर से लगाए गए आरोपों पर अब तक बिहार सरकार या गृह विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह मामला सिर्फ सुरक्षा का नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव और अंतर्कलह से भी जुड़ा हो सकता है.

तेज प्रताप यादव का यह दावा गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. यदि किसी जनप्रतिनिधि को जान से खतरा है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह सुरक्षा दे और मामले की तह तक जाए. आने वाले दिनों में यह देखना रोचक होगा कि तेज प्रताप इस प्रकरण में और क्या खुलासे करते हैं और सरकार का क्या रुख रहता है.

Advertisement

चुनाव लड़ने का किया ऐलान
तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हम विधायक हैं अभी, हम जनता के बीच जाएंगे, हम लड़ेंगे चुनाव, कोई रोक लेगा क्या हमको? उन्होंने कहा कि लोग पार्टी बनाकर ही चुनाव लड़ते हैं क्या? हम पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन जनता के बीच जाएंगे.

यह भी पढ़ें- दल में लालू यादव और तेजस्वी के अलावा कोई नेता नहीं, दिलीप जायसवाल का राजद पर तंज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments