Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सलालू के राज में सरकार 'गुंडागर्दी' कराती थी, नीतीश के राज में...

लालू के राज में सरकार ‘गुंडागर्दी’ कराती थी, नीतीश के राज में ‘सुशासन’

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि लूटने वाले ऐसे ही गलत बोलते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में सुशासन है और लालू यादव के राज में गुंडागर्दी सरकार कराती थी और वे स्वयं कराते थे, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज तो कोई भी अपराधी बिहार में बच नहीं सकता. पुलिस पर कोई दबाव नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साफ निर्देश है कि अपराधी अगर गोली चलाए तो पुलिस भी गोली चलाए. किसी भी स्थिति में अपराधी बचने नहीं चाहिए.

सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि आज कोई भी घटना घटती है तो 48 घंटे में कार्रवाई और गिरफ्तारी होती है. यह सुशासन का प्रतीक है. यहां ऑर्गनाइज्ड क्राइम नहीं है. लालू यादव के अपराध से जुड़े दिए गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वे आंकड़े कहां से लाए हैं?

भाजपा नेता ने कहा कि 15 साल लालू यादव केवल बोलते रहे, लेकिन एक व्यक्ति को आरक्षण नहीं दिया. दूसरे के राज पर जरूर मुद्दा उठाते हैं. बिहार के लोगों ने लालू यादव के राज को देखा है. गुंडागर्दी, अपराधी, बालू माफिया का प्रतीक लालू यादव हैं.

Advertisement

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 1308 परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना डबल इंजन सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत कमजोर समुदायों को सामाजिक-आर्थिक न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2025 को जारी पत्र के माध्यम से बिहार राज्य को इस योजना में शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जहां अब तक लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में मिलती थी, वहीं अब इस योजना के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए यह राशि बढ़ाकर 2.00 लाख रुपये कर दी गई है.

Advertisement

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- लालू यादव ने कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘हो गया अंतिम संस्कार’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments