Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Politics: नीतीश कुमार के पास वोटबैंक नहीं, इसलिए तेजस्वी को दे...

Bihar Politics: नीतीश कुमार के पास वोटबैंक नहीं, इसलिए तेजस्वी को दे रहे बढ़ावा- BJP

Bihar Politics: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा के बाद विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने सीएम पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास किसी समुदाय का वोटबैंक नहीं है, इसलिए वह तेजस्वी यादव को बढ़ावा दे रहे हैं.

बीजेपी नेता ने कहा- नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक
सम्राट चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हैं. उनके पास किसी समुदाय का वोटबैंक नहीं है, इसलिए वे भविष्य के चुनावों के लिए बार-बार तेजस्वी यादव को प्रोमोट कर रहे हैं.” इससे पहले, रविवार को जैसे ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव डेंटल कॉलेज का उद्घाटन करने नालंदा गए तो चौधरी ने कहा था कि डेंटल कॉलेज पूरी तरह बना नहीं है, वे इसका उद्घाटन कैसे कर सकते हैं.

शराबबंदी को लेकर भी नीतीश पर साधा निशाना
भाजपा नेता ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ”नीतीश कुमार शराबबंदी लेकर आए, जो पिछले 6 साल से बिहार में लागू है. मैं कहना चाहता हूं कि असल में ये बिहार की जनता को शराब परोस रहे हैं. बिहार में हर जगह शराब उपलब्ध है, बैन तो बस एक बहाना है.”

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सीएम नीतीश का BJP पर बड़ा हमला, कहा- भाजपा ने 2020 चुनाव में JDU के खिलाफ रची थी साजिश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments