Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Politics: सीएम नीतीश की मिमिक्री करना पड़ा भारी, राजद एमएलसी सुनील...

Bihar Politics: सीएम नीतीश की मिमिक्री करना पड़ा भारी, राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द

Bihar Politics: पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई. सुनील सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में की गई है. यह फैसला विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है. राजद एमएलसी पर आरोप है कि उन्होंने सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार किया. विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए.

सदन में राजद एमएलसी सुनील सिंह और मोहम्मद कारी सोहैब ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी. सत्ताधारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया था और इस मामले को विधान परिषद की आचार समिति में ले गए थे. आरोप लगाया गया था कि यह सदन की मर्यादा के खिलाफ है और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग रखी गई थी. आचार समिति ने इस मामले में एमएलसी सुनील सिंह को दोषी पाया. इसके बाद आचार समिति ने सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी. जबकि, सोहैब ने समिति के सामने अपनी गलती मान ली थी.

Advertisement

एक दिन पहले गुरुवार को सुनील सिंह ने पत्रकारों के सवालों पर कहा था कि वह इस विषय पर अभी कुछ नहीं कहेंगे. एक व्यक्ति को हटाने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया है. सुनील सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा प्रतिशोधी भी बताया था. बता दें कि सुनील सिंह को राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी माना जाता है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- बिहार के युवराज के साथ हुआ खेला, राजद में होगी बड़ी टूट- आनंद मोहन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments