Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Politics: लालू यादव ने कवि के अंदाज में मोदी सरकार पर...

Bihar Politics: लालू यादव ने कवि के अंदाज में मोदी सरकार पर साधा निशाना

Bihar Politics: पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए झूठ को लेकर घेरा है. उन्होंने मोदी सरकार को झूठ का दरबार बताते हुए कहा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर कविता के अंदाज में लिखा, “झूठ का अंबार- मोदी सरकार, झूठ का दरबार- मोदी सरकार, झूठ का भंडार- मोदी सरकार, झूठ का व्यापार- मोदी सरकार, झूठ की बयार- मोदी सरकार, झूठ की बहार- मोदी सरकार, झूठ की कतार- मोदी सरकार.”

लालू यादव ने आगे आरोप लगाते हुए लिखा कि मोदी सरकार का झूठ शानदार, जानदार, जोरदार, लगातार, वजनदार और बारंबार है. मोदी सरकार को घेरते हुए लालू यादव ने आगे कहा कि नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ, विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ, हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ, इधर झूठ, उधर झूठ, दाएं भी झूठ, बाएं भी झूठ, परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ.

राजद अध्यक्ष ने आगे लिखा कि बंदा भाजपा में आए तो राजनीतिक धंधा, विपक्ष में है तो वो गंदा, ये भी झूठ. उन्होंने अंत में लिखा कि जनता ने ठाना है, मोदी सरकार का झूठ मिटाना है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: पीएम मोदी ने जमुई से की बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments