Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सलालू यादव ने कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'हो...

लालू यादव ने कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘हो गया अंतिम संस्कार’

Bihar Politics: राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार, 10 जून 2025 को बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी बीजेपी सहयोगी सरकार पर आवाज उठाते हुए कहा कि राज्य की न्यायिक व्यवस्था दम तोड़ चुकी है और इसका अंतिम संस्कार हो गया है. इस दौरान उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से 65,000 हत्याओं का आंकड़ा भी पेश किया.

लालू प्रसाद ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा- “नीतीश बतावें कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर कितनी हत्याएं हो रही हैं? क्या नीतीश जानते हैं कि आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई हैं? 65,000 लोगों की हत्या हो चुकी है. नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम निकाला और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.”

लालू ने बिहार पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भ्रष्ट, कामचोर और लापरवाह हो गई है. पहले ऐसी व्यवस्था कभी नहीं थी. इस बयान में उन्होंने पुलिस की भूमिका की तीखी आलोचना की.

यह बयान पटना में दो लोगों की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद आया है. तेजस्वी यादव ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए और इसे ‘सत्ता संरक्षित अपराध’ बताया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- सर शर्म से झुक जाता है, राज्य की बदनामी होती है, मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोले खान सर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments