Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सलागित हो फिर तोरा ठग देलको, दीपा मांझी ने तेज प्रताप यादव...

लागित हो फिर तोरा ठग देलको, दीपा मांझी ने तेज प्रताप यादव के ‘पायलट’ दावे पर मगही में कसा तंज

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है, जब राजद नेता तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और देश सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक लाइसेंस साझा करते हुए कहा कि अगर देश के लिए जान भी देनी पड़े, तो वह खुद को सौभाग्यशाली मानेंगे.

हालांकि, उनके इस दावे पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने तीखा पलटवार किया है. दीपा ने सोशल मीडिया पर तेज प्रताप के साझा किए गए दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाते हुए लिखा, “भैया, उ सब तो ठीके हो जे हवा बनावित ह… लेकिन जौन लाइसेन्सवा पर जहाजवा उड़ाने की बात कर रहे हैं आप उ तो 2021 तक वैलिड है. पहले ओकर रिन्युअलवा तो करा देते… ओकरा बाद न देखल जइतो… वैसे एगो बात बतइयो, लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय.”

Advertisement

दीपा ने आगे स्पष्ट किया कि तेज प्रताप द्वारा साझा किया गया लाइसेंस वास्तव में फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस (रेस्ट्रिक्टेड) है, जो केवल रेडियो संचार के लिए होता है, न कि विमान उड़ाने के लिए. उन्होंने लिखा, “ई जहाज उड़ाव के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको ह जे केवल ग्राउंड क्लियरेंस कराव है… उड़ाव न है भैयाजी.”

दीपा मांझी के इस तीखे जवाब के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और कई लोगों ने तेज प्रताप के दावे को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आगामी चुनावों में दोनों दलों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पटना में BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments