Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सGST के मुद्दे पर कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से कर...

GST के मुद्दे पर कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी, हम पार्टी के युवा नेता ने घेर लिया, मांगनी पड़ी माफी

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं और जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं. वहीं अब बिहार के चुनावी माहौल में कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में बदलाव किया है, जिसके तहत बीड़ी पर कर घटा दिया गया है और सिगरेट को 40 प्रतिशत वाले ‘सिन टैक्स’ के दायरे में शामिल किया गया है. पहले बीड़ी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू था, जिसे कम करके अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी फैसले के बाद से बिहार की राजनीति में ‘बीड़ी-सिगरेट’ को लेकर घमासान शुरू हो गया है.

केरल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट किया- “बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं, अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता.” यह बयान सामने आते ही बिहार की राजनीति में हलचल मच गई और सियासी दलों के बीच तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि, विवाद बढ़ने पर केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और एक अन्य एक्स पोस्ट के जरिए माफी मांगी है.

वहीं, कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०), युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्या सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तंबाकू से भी अधिक खतरनाक है, कैंसर का तो इलाज है, लेकिन यदि ये लोग फिर से सत्ता में आए तो आने वाली युवा पीढ़ी को बर्बाद करके रख देंगे. इनके सत्ता में रहते हुए बिहार कभी भी विकसित राज्य नहीं बन सकेगा. सूर्या सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के लोग बीड़ी में तंबाकू भर के जब इसे जलाते हैं तो उसे पूरा नष्ट कर देते हैं. आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का भी यही हाल होने वाला है. बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर भाजपा और जदयू के नेताओं ने भी कांग्रेस पर हमला किया है. जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि B से सिर्फ बीड़ी ही नहीं, बुद्धि भी होती है, जो कांग्रेस के पास नहीं है.

इधर, हम नेता सूर्या सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बिहार का मजाक उड़ाकर एक बार फिर न केवल राज्य की जनता का अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवपूर्ण इतिहास और लोकतांत्रिक आदर्शों का भी उपहास किया है. कांग्रेस ने बार-बार अपनी सीमारेखा पार की है. कांग्रेस आलाकमान अपने लोगों से शुरू से ही बिहार के लिए अपशब्दों का प्रयोग करवाते रहे हैं. बिहारियों को गाली देना इनका काम है. रेवंत रेड्डी जैसे लोगों को ये बिहार बुलाकर पार्टी का प्रचार करवाते हैं. हर बार की तरह इस बार भी इनलोगों ने माफी मांग कर अपने दाग धोने की कोशिश की है, लेकिन ना इनके दाग धुलने वाले हैं और ना ही इनके पाप कभी खत्म होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर मांझी का तंज, बोले- ‘एटम बम से तो चींटी भी नहीं मरी’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments