Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar: नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गई महिला, कोख में पल...

Bihar: नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गई महिला, कोख में पल रहा पांचवा बच्चा

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा प्रखंड में एक महिला की नसबंदी के बाद भी उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है. अब स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कर रहा है. विभाग का कहना है कि इसकी जांच एक कमेटी करेगी. बता दें कि छापा पंचायत के कोडवाडीह की रहने वाली रेखा देवी पहले से ही दो पुत्र और दो पुत्री की मां है. यानी कि महिला के पहले से चार बच्चे हैं और अब पांचवा बच्चा गर्भ में पल रहा है.

बीते वर्ष 17 नवंबर को रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर शिविर लगाया गया था. इसमें रेखा देवी ने बंध्याकरण ऑपरेशन करवाया था. महिला को दो माह पहले पता चला कि वह फिर से प्रेग्नेंट हो गई है. महिला ने अल्ट्रासाउंड भी करवाया, जिसमें दो माह की गर्भवती होने की बात सामने आई. महिला अपने पति के साथ अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रही है.

जमुई के सिविल सर्जन कुमार महेंद्र प्रताप ने बताया कि यह एक ऑपरेशन है, इसमें एक प्रतिशत असफल होने की भी गुंजाइश रहती है. जमुई में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिला में इसके लिए एक समिति है जो मामले की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मुआवजे का भी प्रावधान है. दंपति की इच्छा के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar: बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर चलाईं लाठियां, एक की मौत, कई घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments