Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 17 जिलों के बदले...

Bihar News: शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 17 जिलों के बदले गए डीईओ

Bihar News: पटना: बिहार में स्कूलों की टाइमिंग और नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मामले को लेकर सदन से सड़क तक हो रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) का स्थानांतरण किया गया. बिहार के 17 जिलों के डीईओ का तबादला कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, स्थानांतरित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्थानांतरित स्थान पर योगदान करने के लिए कहा गया है.

अधिसूचना के मुताबिक, किशनगंज के डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता को प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है. जबकि, अररिया के डीईओ राज कुमार को नालंदा, रोहतास के डीईओ संजीव कुमार को पूर्वी चंपारण के डीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसी तरह, गया के डीईओ राजदेव राम को बेगूसराय, शिवहर के डीईओ ओम प्रकाश को गया व पटना के डीईओ अमित कुमार को कटिहार का डीईओ बनाया गया है. इसके अलावा, सुपौल के डीईओ सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद का डीईओ बनाया गया है.

गोपालगंज के डीईओ राजकुमार शर्मा का इसी पद पर भागलपुर तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा भी कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए 9 मार्च को बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, नहीं करें विलंब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments