Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar: पोस्टर में देवदास के डायलॉग से बीजेपी ने साधा राहुल गांधी...

Bihar: पोस्टर में देवदास के डायलॉग से बीजेपी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

BJP Targets Rahul Gandhi: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच जहां जमकर बयानबाजी हो रही है, वहीं पोस्टर वार भी जारी है. इस बीच, भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर शुक्रवार को लगाए गए एक पोस्टर की खूब चर्चा हो रही है. इस पोस्टर में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को देवदास बताया गया है और फिल्म देवदास के डायलॉग भी लिखे गए हैं. हालांकि, यह पोस्टर किसने लगाया है, इसका उल्लेख पोस्टर में नहीं है.

पोस्टर में सबसे ऊपर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर लगाई गई है, जबकि नीचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर है. शाहरुख खान के लिए रील लाइफ देवदास लिखा गया है तो वहीं राहुल गांधी के लिए रियल लाइफ देवदास लिखा गया है. पोस्टर में जहां शाहरुख खान के सामने फिल्म देवदास के डायलॉग को लिखा गया है, वहीं राहुल गांधी की तस्वीर के सामने उसी के अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा गया है.

राहुल गांधी की तस्वीर के सामने लिखा गया है कि ममता दीदी ने कहा बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू-नीतीश ने कहा बिहार छोड़ दो, अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश छोड़ दो, स्टालिन ने कहा तमिलनाडु छोड़ दो. वह दिन दूर नहीं जब सब मिलकर कहेंगे, कांग्रेसी (राहुल) राजनीति छोड़ दो.

(इनपुट-आइएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी के नए पोस्टर से बढ़ा बिहार में सियासी पारा, राजद-भाजपा आमने-सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments