Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: नई सरकार में नौकरी मांगने पर शिक्षक अभ्यर्थियों को मिली...

Bihar News: नई सरकार में नौकरी मांगने पर शिक्षक अभ्यर्थियों को मिली पुलिस की लाठी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को नौकरी की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई. इस दौरान पटना के डाक बंगला चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा और सरकार नौकरी देने के वादे कर रही है.

डाक बंगला चौराहे पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
बिहार के विभिन्न जिले के शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थी पटना पहुंचे और नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा करना प्रारंभ कर दिए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इधर, पुलिस प्रशासन ने इन अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी.

प्रदर्शकारियों का आरोप- पिछले तीन साल से केवल आश्वासन दे रही है सरकार
प्रदर्शकारियों का आरोप है कि सरकार पिछले तीन साल से केवल आश्वासन दे रही है. अब तक कुछ नहीं हुआ. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी, अब वे उपमुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे पहले कहते थे कि सरकार बदलिए, अब तो सरकार भी बदल गई. अब हमलोग कब तक इंतजार करें.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- सिसोदिया के दावे पर BJP ने कहा- ऐसे भ्रष्ट, देशद्रोही व्यक्ति को भाजपा चिमटे से भी नहीं छुएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments