Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: पिता को मृत समझकर बेटे ने कर दिया दाह संस्कार,...

Bihar News: पिता को मृत समझकर बेटे ने कर दिया दाह संस्कार, अब जिंदा लौटे घर

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां मृत समझकर जिस शख्स का दाह संस्कार कर दिया गया, वह अब जिंदा घर लौट आया है. पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली यह घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है. तेजू सहनी एक सप्ताह पहले एक केस के सिलसिले में मुजफ्फरपुर कोर्ट गए थे. इसके बाद गांव के पास एक शव मिला और उनके बेटे प्रमोद सहनी ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की.

शिनाख्त के बाद स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया. प्रमोद सहनी ने कहा, हमें शव मिला था. यह मेरे पिता की तरह लग रहा था. ग्रामीणों ने भी यह कहा कि यह मेरे पिता तेजू सहनी का शव था. इसके बाद हमने पोस्टमार्टम के बाद इसका अंतिम संस्कार कर दिया है. मेरे पिता के लापता होने के बाद मेरी मां का भी कुछ दिन पहले निधन हो गया और हमने उनका अंतिम संस्कार किया.

वहीं, प्रमोद ने खुलासा किया कि रविवार को उसे पता चला कि उसके पिता को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था. प्रमोद सहनी ने कहा, हम तुरंत वहां गए और उन्हें घर ले आए. हमने स्थानीय पुलिस को भी घटनाक्रम के बारे में सूचित कर दिया है. डीएसपी, मुजफ्फरपुर पूर्व, मनोज पांडेय ने कहा, शव की शिनाख्त प्रमोद सहनी ने की थी. हालांकि, उसके पिता जीवित हैं और घर लौट आए. अब हम उस शव के बारे में पता कर रहे हैं, जिसका कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार किया गया था.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar: जदयू ने सम्राट चौधरी की डिग्री पर उठाए सवाल, 72 घंटे में मांगा जवाब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments