Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सलालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से नाता...

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से नाता तोड़ने का भी ऐलान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा हलचल उस समय देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर दी. इसी के साथ उन्होंने अपने परिवार से नाता तोड़ने का भी ऐलान कर दिया. रोहिणी ने दावा किया कि यह कदम उन्होंने संजय यादव और रमीज के कहने पर उठाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.”

 

रोहिणी के इस फैसले ने न केवल राजद के भीतर, बल्कि पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. राजद की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लालू यादव, तेजस्वी यादव और राजद के अन्य वरिष्ठ नेता इस घटनाक्रम पर क्या बयान देते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन रोहिणी का यह बयान सामने आया है. इस चुनाव में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार मिली है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई. महागठबंधन की दूसरी प्रमुख पार्टी कांग्रेस भी इस बार महज 6 सीटें ही जीत सकी.

उधर, भाजपा इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और उसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है. भाजपा–जदयू गठबंधन वाले एनडीए को इस बार प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है.

यह भी पढ़ें- 2 करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी के साथ ‘माई भारत’ बना देश का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments