Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: मांझी ने बांधे नीतीश की तारीफों के पुल, कर दी...

Bihar News: मांझी ने बांधे नीतीश की तारीफों के पुल, कर दी नोबेल पुरस्कार की मांग

Bihar News: पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चीफ और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की. मांझी ने विनियोग विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के बाद किसी ने राज्य के लिए काम किया तो वह नीतीश कुमार हैं.

मांझी ने कहा, “प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के बाद, नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बिहार के लोगों के कल्याण के लिए अनुकरणीय कार्य किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए काम किया है. खासकर महिलाओं के उत्थान के लिए वह नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं. मैं भी यही मांग करता हूं.” हालांकि, मांझी ने यह भी कहा कि सुधार की कुछ गुंजाइश है.

पूर्व सीएम ने कहा कि आरक्षण आयुक्त के पद को बहाल करने की जरूरत है. साथ ही गरीब विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयों में नि:शुल्क उच्च शिक्षा का क्रियान्वयन भी आवश्यक है और बिहार सरकार को 2014-15 की नीतियों को प्रारंभ करना चाहिए.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ बिहार विधानसभा में हंगामा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments