Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलागोपालगंजBihar News: जब मरीज ने कहा- 'सर इसी सांप ने मुझे काटा...

Bihar News: जब मरीज ने कहा- ‘सर इसी सांप ने मुझे काटा है’, हैरत में पड़ गए डॉक्टर

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में बारिश के मौसम में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. बताया जाता है कि पिछले चार दिनों में सांप के काटने से चार लोगों की मौत हो गई है. इस बीच, जब एक युवक को सांप ने काटा तो उसने सांप को ही पकड़ लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया. घटना की जानकारी मिलने पर डॉक्टर भी हैरान हो गए.

यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का है. बताया जाता है कि बसडीला गांव में युवक घर में रखे गेहूं को निकाल रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया. सांप के डसने के बाद युवक ने सांप को भी पकड़ लिया और उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया.

डॉक्टरों ने जब पूछा तो युवक ने सफेद बोरे में रखे सांप को निकाला और कहा कि इसी सांप ने काटा था. डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भी हैरान रह गए. उस वक्त अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजन भी युवक को देखते रह गए. युवक ने इलाज करने वाले डॉक्टर को सांप दिखाते हुए कहा कि सर यही सांप है, जिसने मुझे काटा है.

Advertisement

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामुग्रह प्रसाद ने कहा कि बरसात के दिनों में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. सांप के काटने के बाद किसी को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाना चाहिए. सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है. किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Chandipura Virus: खतरनाक होता जा रहा चांदीपुरा वायरस, हेल्थ एक्सपर्ट ने दी बचने की सलाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments