Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar: मुजफ्फरपुर के तीन घरों में लगी आग, जिंदा जल गईं 4...

Bihar: मुजफ्फरपुर के तीन घरों में लगी आग, जिंदा जल गईं 4 बहनें, 6 घायल

Fire in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन घरों में आग लग गई. इस घटना में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट रात करीब 1 बजे एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई. आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में लिया.

आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. इसके बाद अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में घर में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान नरेश राम की पुत्री सोनी कुमारी (15), अमृता कुमारी (12), कविता कुमारी (8) और शिवानी कुमारी (6) के रूप में हुई है.

आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से निकलने वाले रास्ते में ही आग लगी थी, जिस कारण लोग जल्दी निकल नही सके. सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना में पांच से छह लोग आग से झुलसकर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायलों में भी 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए- RJD

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments