Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar: बदमाशों के डर से शिक्षकों ने बंद किया सरकारी स्कूल, मांग...

Bihar: बदमाशों के डर से शिक्षकों ने बंद किया सरकारी स्कूल, मांग रहे थे रंगदारी, दी थी नरसंहार की धमकी

Bihar News: भागलपुर: बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है. इस बीच भागलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बदमाशों की धमकी के बाद एक सरकारी स्कूल पिछले एक सप्ताह से बंद है. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि नाथनगर स्थित राजकीय मुनीराम खेतान मध्य विद्यालय सात दिनों से बंद है.

स्कूल के प्रिंसिपल पंकज कुमार का आरोप है कि पास के ही एक दबंग और उसके गुर्गों ने स्कूल में घुसकर रंगदारी के तौर पर नियमित रूप से पैसे देने की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर उन्होंने नरसंहार की धमकी दी थी, जिससे सभी शिक्षक डरे हुए हैं.

प्रिंसिपल ने बताया कि दबंग विक्रांत कुमार स्कूल में बार-बार आकर धमकी देता है. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस और विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है. इधर, जिले के शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल नहीं आने के आरोप में प्रिंसिपल पंकज को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

भागलपुर के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Delhi: रोहिणी कोर्ट में महिला वकील से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments