Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: मरा समझ बाप ने कर दिया था बेटे का अंतिम...

Bihar News: मरा समझ बाप ने कर दिया था बेटे का अंतिम संस्कार, 15 माह बाद पुलिस ने प्रेमिका के साथ पकड़ा

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. कोचस में 15 माह पहले एक पिता ने अपने जिस बेटे को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया है. इस अजीब घटना से ग्रामीण सहित क्षेत्र के सभी लोग हैरान हैं.

बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर 2021 को कोचस निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें कोचस वार्ड संख्या-13 निवासी बसंत राम के पुत्र रवि रंजन, उसके पिता समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही रही थी कि 28 अक्टूबर 2021 को पुलिस ने भानस ओपी क्षेत्र के मझौली गांव के बधार स्थित कुएं से एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी बरामद की.

बसंत राम ने शव की पहचान अपने 22 वर्षीय बेटे रवि रंजन के रूप में की. इसके बाद पूरा मामला ही पलट गया. वहीं, बसंत ने लड़की के पिता और भाई समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया. भानस ओपी थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. शव के पोस्टमॉर्टम के बाद युवक के पिता ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया.

इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही थी, तभी उसके हाथ कई सुराग लगे. हालांकि, पुलिस को सफलता नहीं मिली. उधर, मर्डर व किडनैपिंग के मामले में आरोपित गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए. वहीं, एसपी ने मामले की गंभीरता से जांच के लिए टीम गठित कर दी.

इस बीच, टीम को फरार युवक-युवती के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली. हालांकि, पुलिस टीम के पास स्पष्ट जानकारी नहीं थी. छानबीन के क्रम में जैसे ही टीम वाराणसी पहुंची दोनों की लोकेशन दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मिलने लगी. रेलवे स्टेशन पर जैसे ही दोनों ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें रेलवे पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद बयान दर्ज कराने के लिए उसे कोर्ट ले जाया गया. इस दौरान मृत घोषित युवक के प्रेमिका के साथ गिरफ्तारी की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी अंतिम संस्कार में शामिल थे. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि हो क्या रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि किसी को क्या मालूम था कि उनके साथ इतना बड़ा छल किया जा रहा है. उन्हें इस बात की हैरानी है कि रवि रंजन जिंदा है तो कुएं से बरामद शव किस युवक का था. पुलिस की पूछताछ के बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- चुनाव आते ही सेना पर हमले करवाती है BJP

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments