Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar News: 2 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया कार्यपालक अभियंता, तलाशी...

Bihar News: 2 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया कार्यपालक अभियंता, तलाशी के दौरान 1 करोड़ से अधिक कैश बरामद

Bihar News: पटना: बिहार के पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. इसके बाद छापेमारी में उनके आवास से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. तलाशी में कई दस्तावेज और बैंक खातों की डिटेल भी मिली.

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सगुना मोड़ निवासी आनंद कुमार ने ब्यूरो में शिकायत की थी कि भवन निर्माण विभाग में किए गए तीन कार्यों के करीब 18 लाख रुपये बकाया हैं, जिसके भुगतान के लिए कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार रिश्वत की मांग कर रहे हैं.

जांच में मामला सही पाए जाने के बाद ब्यूरो की ओर से एक टीम गठित की गई और इंजीनियर को उसके गर्दनीबाग स्थित आवास से शिकायतकर्ता द्वारा दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पटना और बक्सर स्थित आवास पर तलाशी की जा रही है. इसी क्रम में पटना स्थित आवास से भारी मात्रा में नकदी और सोने के गहने आदि बरामद किये गये हैं.

सूत्रों का कहना है कि इंजीनियर के घर से 1 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 28 लाख रुपये के आभूषण और 2 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. अधिकारियों के तलाशी अभियान में और संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: चिराग ने कहा- पासी समुदाय के लाखों लोगों की कमाई का एकमात्र जरिया ताड़ी, प्रतिबंध हटाए सरकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments