Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: बिहार में भूजल स्तर मापने के लिए लगेंगे डिजिटल वाटर...

Bihar News: बिहार में भूजल स्तर मापने के लिए लगेंगे डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर

पटना: बिहार के कई क्षेत्रों में गिरते भूजल स्तर को मापने के लिए अब डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर मशीन लगेगी. बताया गया कि मशीन में चिप लगा होगा जो ऑनलाइन वाटर लेवल बताएगा. इसकी निगरानी सीधे मुख्यालय से होगी. लघु जल संसाधन विभाग के मुताबिक, भूजल स्तर की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए 200 डिजिटल वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाए जाएंगे.

राज्य में 500 से अधिक वाटर लेवल रिकॉर्डर मशीन लगाई गई है. भूजल स्तर को उसी के अनुरूप मापने के बाद सरकार फिर निर्णय लेती है. दो से तीन साल पहले बिहार के कई क्षेत्रों में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट देखी गई थी, जिन्हें क्रिटिकल क्षेत्र घेषित किया गया था. ऐसे में, जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की गई थी. इसके साथ ही, भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए कुओं और तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कर उसकी मरम्मत करने और कारगर बनाने का काम शुरू किया गया था.

अधिकारियों का मानना है कि इससे बेहतर परिणाम भी देखने को मिले थे. बताया जाता है कि जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है. सरकारी भवनों, उच्च स्थलों, स्कूलों, सार्वजनिक संस्थानों के छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है. तालाबों को चिह्नित कर जीर्णोद्धार किया जाएगा. भूजल स्तर बनाए रखने के लिए चेक डैम भी बनाए जा रहे हैं.

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से इस गर्मी के मौसम में 27 से अधिक टीम बनायी गयी थी, जिन्होंने जिलों में भूजल के स्तर पर अपनी निगाह रखी. राज्य के जमुई, औरंगाबाद और गया जिले के कुछ प्रखंडों में भूजल स्तर नीचे चला जाता है, हालांकि यह इलाका अभी क्रिटिकल जोन में नहीं है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- ‘अग्निपथ’ को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा- सदन से सड़क तक लड़ेंगे लड़ाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments