Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: पटना में प्रदर्शन कर रहे किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, पुलिस...

Bihar News: पटना में प्रदर्शन कर रहे किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Bihar News: पटना: बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उतरे किसान सलाहकारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है. बिहार के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों किसान सलाहकार जनसेवक का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की. ये सभी पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर एकत्रित होकर विधानसभा घेराव करने वाले थे.

आर ब्लॉक चौराहे से जब किसान सलाहकार आगे बढ़े तब पुलिस ने इन्हें हटने को कहा. उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. वरीय पुलिस अधिकारी माइक पर किसान सलाहकारों को पीछे हटने के लिए कह रहे थे. लेकिन, जब ये नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं, जिससे अफरातफरी मच गई.

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हे जनसेवक के पद पर समायोजित किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 13 साल से काम कर रहे हैं और राज्य सरकार ठगने का काम कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थी मां, दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments