Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBhojpur Crime: भोजपुर में अपराधी बेखौफ, शाहपुर में पूर्व मुख्य पार्षद की...

Bhojpur Crime: भोजपुर में अपराधी बेखौफ, शाहपुर में पूर्व मुख्य पार्षद की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

आरा: Bhojpur Crime: भोजपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इससे भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार पर रविवार की दोपहर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को उनके घर के बाहर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. पूर्व मुख्य पार्षद के सीने में अपराधियों ने पांच गोली मारी है.

घटना के बाद इलाके में तनाव
मंटू सोनार शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 निवासी कपिल वर्मा के पुत्र थे. बताया जा रहा है कि अपराधी दो बाइक पर चार-पांच की संख्या में थे. वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर शाहपुर थाना की पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे. इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शाहपुर बाजार पर जमकर हंगामा किया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया है.

इससे पहले भी पूर्व मुख्य पार्षद को मारी गई थी गोली
इधर, मंटू सोनार के शव को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. बता दें कि इससे पहले भी, 7 सितंबर 2022 को मंटू सोनार को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. मंटू को काफी करीब से दो गोली मारी गई थी. हालांकि, उपचार के बाद मंटू सोनार स्वस्थ हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने चार-पांच अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था. वहीं, रविवार की इस घटना को पूर्व की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Crime: दोस्त ने कहा गंजा तो भड़क गया युवक, छत से नीचे फेंका, मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments