Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमJDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार, SIT ने गोलीबारी कांड में...

JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार, SIT ने गोलीबारी कांड में की कार्रवाई

Bihar News: भागलपुर: जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को एसआईटी की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. जमीन विवाद को लेकर फायरिंग मामले में आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. इस मामले में एसआईटी की टीम ने आशीष मंडल को तिलकामांझी शीतला स्थान के पास से दबोच लिया.

बता दें कि गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने अपने रेस्टोरेंट में धूमधाम से क्रिसमस मनाया था. इस दौरान उसने कहा था कि उसके पिता गोपाल मंडल किसी से नहीं डरते और उसे भी किसी से डर नहीं है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. अब एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.

इधर, बेटे की गिरफ्तारी के बाद गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रबल दावेदार हैं. उनका मेयर बनना तय है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है और उनके राजनीतिक करियर पर दाग लगाने की कोशिश की जा रही है. विरोधियों ने चुनाव में खलल डालने के लिए ऐसा किया है. सविता देवी ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है. उनके बेटे को बिना वारंट के गिरफ्तार किया गया है जो कहीं से भी सही नहीं है.

ये भी पढ़ें- New Year Foreign Trip: नए साल पर विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? इन 7 देशों की यात्रा करने से बचें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments