Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: सारण में 39 लोगों की मौत के बाद बोले CM...

Bihar News: सारण में 39 लोगों की मौत के बाद बोले CM नीतीश, जो शराब पीएगा वो तो मरेगा ही

Bihar News: पटना: बिहार के सारण जिले में शराबबंदी के बावजूद कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि जो पीएगा वह तो मरेगा ही, यह तो स्पष्ट है. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि शराबबंदी सभी लोगों के कहने पर ही लागू की गई थी. उन्होंने इसके लिए जन जागरूकता चलाने की अपील की है.

पटना में पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा कि जहरीली (नकली) शराब पीने वाला मरेगा जरूर, लोगों को खुद सचेत रहना होगा. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है, वहां भी जहरीली शराब के सेवन से मौत हो रही है. नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी तब भी लोग जहरीली शराब पीकर मर जाते थे. लोगों को सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, इसलिए कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हुई. नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है, इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से साफ-साफ कह दिया है कि गरीबों को गिरफ्तार न करें, जो यह धंधा कर रहे हैं उन्हें गिरफ्तार करें. शराबबंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है तो कई लोगों ने शराब छोड़ दी है. उन्होंने कहा कि हर जगह गड़बड़ी करने वाले होंगे. कानून बन गया है, फिरभी गड़बड़ी करने वाले लोग करते रहते हैं. गौरतलब है कि सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से अब तक कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों का अब भी इलाज चल रहा है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: राजद के मंत्री का बेतुका बयान, कहा- जहरीली शराब से बचने के लिए बढ़ानी होगी शरीर की स्ट्रेंथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments