Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारबिहार में गजब बा! मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक समेत 8 लाख कर्मचारियों का...

बिहार में गजब बा! मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक समेत 8 लाख कर्मचारियों का रुका वेतन

Bihar News: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और करीब आठ लाख कर्मचारियों की सैलरी रुकी हुई है. पिछले कई दिनों से सभी को किसी भी तरह का भुगतान नहीं हो रहा है. राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है. वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में सबकुछ ठीक कर लिया जाएगा. दरअसल, तकनीकी कारणों से बिहार सरकार का अकाउंट ही फ्रीज हो गया है. किसी भी तरह का लेनदेन फिलहाल रुका हुआ है.

वित्तमंत्री ने कहा- एक सप्ताह में हो जाएगा सभी का पेमेंट
इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसे ठीक करने का काम किया जा रहा है. अगले एक सप्ताह में सभी का पेमेंट हो जाएगा. एक प्रक्रिया के तहत पूरा बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था लागू की जा रही है.

Advertisement

सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण रुका वेतन
वित्तमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि 31 जनवरी से पहले पूरी व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारियों तक, सबकी सैलरी एक सॉफ्टवेयर की वजह से अटकी पड़ी है. इस साल से वेतन और बिल के भुगतान के लिए इस नए सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई. पुराना डेटा नए वर्जन में ट्रांसफर नहीं हो पाया.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, गिरफ्तारी की हो रही थी तैयारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments