Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलापटनापटना में बड़ा हादसा: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 महिला...

पटना में बड़ा हादसा: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 4 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Bihar News: पटना: बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ईंट भट्ठे में दीवार गिरने से काम कर रहे 8 मजदूर दब गए. इस घटना में 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, दरवेशपुर गांव स्थित एक चिमनी ईंट भट्ठे में अन्य दिनों की भांति कुछ मजदूर एक कच्ची दीवार के सटे काम कर रहे थे. इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई और आठ मजदूर इसके नीचे दब गए. इनमें से चार मजदूरों की मौत हो गई. सभी मृतक महिला थीं. घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया.

मनेर के थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि मृतकों की पहचान शीला देवी, धुरनी देवी, सुगंधि देवी और सिताबी देवी के रूप में की गई है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar: पटना रेलवे स्टेशन पर 3 मिनट तक चला पॉर्न वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुए यात्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments