Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सबिहार NDA में सीट बंटवारा तय: जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर...

बिहार NDA में सीट बंटवारा तय: जदयू और भाजपा 101-101 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, लोजपा को मिली 29 सीटें

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में राजनीतिक पारा अब तेजी से चढ़ने लगा है. रविवार को आखिरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया. लंबे मंथन और कई दौर की बैठकों के बाद तय फार्मूले के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेंगी. वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है.

इस घोषणा के साथ ही बिहार में राजग का चुनावी समीकरण लगभग स्पष्ट हो गया है. माना जा रहा है कि यह फॉर्मूला जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि हर सहयोगी दल को अपने प्रभाव वाले इलाकों में मजबूती से उतारा जा सके. नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि राजग एकजुट है, हम सब मिलकर विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा कि एनडीए का लक्ष्य स्पष्ट है- बिहार में स्थिर सरकार और जनता के भरोसे को बनाए रखना.

दूसरी ओर, विपक्षी महागठबंधन ने इस सीट बंटवारे को “आसमान और दबाव में लिया गया फैसला” बताया है. राजद और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जदयू और भाजपा के बीच अंदरूनी असंतोष की स्थिति जल्द सामने आएगी.

राजग में सीट बंटवारे के बाद अब सभी दल अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. अगले कुछ दिनों में पहले चरण की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है. इसके साथ ही बिहार की राजनीति में अब चुनावी रैलियों, नारों और प्रचार अभियानों की गूंज सुनाई देने लगी है.

यह भी पढ़ें- Utility News: अब 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों से भी कर सकेंगे मतदान, वोटर कार्ड अनिवार्य नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments