Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Politics: विवादों में घिरे कानून मंत्री कार्तिक कुमार का बदला गया...

Bihar Politics: विवादों में घिरे कानून मंत्री कार्तिक कुमार का बदला गया मंत्रालय, अब संभालेंगे ये विभाग

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष के निशाने पर आए विधि मंत्री कार्तिक कुमार से आखिरकार विधि मंत्रालय का दायित्व वापस ले लिया गया. हालांकि वे मंत्री बने रहेंगे. अदालत द्वारा जारी किए गए वारंट को लेकर विवादों में घिरे कार्तिक कुमार को अब गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया, वहीं गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को विधि मंत्री बनाया गया है.

शिक्षक भी रह चुके हैं मंत्री कार्तिक कुमार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद सदस्य कार्तिक कुमार पटना स्थानीय निकाय से 2022 में एमएलसी बने. मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी माने जाने वाले कार्तिक कुमार शिक्षक भी रह चुके हैं, जिससे ये कार्तिकेय मास्टर के नाम से भी जाने जाते हैं.

अदालत द्वारा वारंट जारी होने के बाद वे विवादों में आए थे मंत्री
भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार में कार्तिक कुमार को मंत्री बनाते हुए विधि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए. विधि मंत्री बनते ही अदालत द्वारा वारंट जारी होने के बाद वे विवादों में आ गए. विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया. हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तब कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: शराब तस्करों के हौसले बुलंद, SSB जवान को कुचल कर हुए फरार, मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments