Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारनेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा,...

नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, मंत्री बोले- राहत व बचाव के लिए टीमें हाई अलर्ट

Bihar Flood: पटना: नेपाल में हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. निचले इलाके में रहने वाले लोग बाढ़ के खतरे को लेकर भयभीत हो रहे हैं. इसे लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, जब भी बाढ़ आती है, तो आपदा की स्थिति पैदा हो जाती है. बिहार सरकार की टीम और केंद्रीय एनडीआरएफ की टीम दोनों ही हाई अलर्ट पर हैं. जहां भी बाढ़ का पानी बढ़ रहा है, वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सारी तैयारियां कर ली गई हैं.

बिहार में गंडक, कोसी, महानंदा, बागमती नदियां उफान पर हैं. हालांकि वीरपुर बराज के पास कोसी का जलस्राव कम हुआ है. जल संसाधन विभाग के मुताबिक, वीरपुर बराज के पास कोसी का जलस्राव सोमवार सुबह 10 बजे 2,54,385 क्यूसेक था, जो 2 बजे दिन में घटकर 1,92,645 क्यूसेक पहुंच गया. सोमवार 10 बजे गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से 1,55,600 क्यूसेक जलस्राव प्रवाहित हो रहा था, जो 2 बजे दिन में बढ़कर 1,66,600 क्यूसेक पहुंच गया.

इधर, बिहार की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जल संसाधन विभाग के अधिकारी व अभियंता संवेदनशील स्थलों पर कैंप कर रहे हैं. विभाग के मुताबिक, गंगा नदी गांधी घाट, हाथीदह, कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर है, जबकि गंडक डुमरियाघाट और रेवा घाट में लाल निशान से ऊपर है. कोसी नदी कुरसेला और बलतारा, बागमती ढेंग, सोनाखान, डूबाधार, कंसार, कटौंझा और बेनीबाद में, बूढ़ी गंडक खगड़िया में व कमला बलान जयनगर और झंझारपुर रेल पुल के पास खतरे के निशान से ऊपर है. महानंदा भी उफान पर है. वह ढेंगरा घाट पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.

Advertisement

नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ का पानी नए इलाकों में फैल रहा है. कई इलाकों में स्थिति बिगड़ गई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. गौरतलब है कि नेपाल में भारी बारिश होने के बाद बिहार की नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गई है. कई तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- बिहार के छात्रों की बंगाल में पिटाई, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पत्र लिखकर मांगी जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments