Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारलालू के घर गूंजी किलकारी, राजश्री-तेजस्वी बने माता-पिता, शेयर की प्यारी तस्वीर

लालू के घर गूंजी किलकारी, राजश्री-तेजस्वी बने माता-पिता, शेयर की प्यारी तस्वीर

Tejashwi Yadav Became Father: पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव सोमवार सुबह एक बच्ची के माता-पिता बने हैं. राजश्री ने दिल्ली स्थित अस्पताल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पोस्ट में एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है.”

लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी बिहार के उपमुख्यमंत्री की अपने पहले बच्चे को गोद में लिए हुए एक तस्वीर साझा की. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में, खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने.”

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर मंत्री को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको और आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई तेजस्वी जी. बिटिया रानी को खूब सारा दुलार व आशीर्वाद, ईश्वर आपके परिवार को सदा खुश रखें.”

बता दें कि नए माता-पिता के लिए जल्द ही बधाई संदेशों का तांता लग गया. गौरतलब है कि 9 दिसंबर, 2021 को तेजस्वी यादव अपनी बचपन की दोस्त राजश्री यादव के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली राजश्री बचपन से ही दिल्ली में रह रही हैं. राजश्री और तेजस्वी ने नई दिल्ली के आरके पुरम के डीपीएस स्कूल में साथ-साथ पढ़ाई की थी.

यह भी पढ़ें- Bihar: प्रेमी के बिना मंजूर नहीं था रहना, शादी के 4 दिन बाद ससुराल से फरार हुई प्रेमिका

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments